कहानी मोहन राकेश और टिन के इश्क की https://audioboom.com/posts/5472028-
मोहन राकेश-अनीता की वो प्रेम कहानी
रेहान फ़ज़ल बीबीसी संवाददाता
9 जनवरी 2017
स्वभाव से मोहन राकेश शुरू से ही फक्कड़ थे. जब वो अपनी पहली शादी के लिए इलाहाबाद पहुंचे थे तो उनके साथ कोई बारात नहीं थी.
लगभग यही उन्होंने अपनी दूसरी शादी के वक्त भी किया था. न किसी को ख़बर की और न ही किसी को बुलाया. दोनों ही शादियाँ नहीं चलीं. फिर उनकी मुलाकात अनीता औलख से हुई.
दिलचस्प बात ये थी कि अनीता की माँ चंद्रा मोहन राकेश की मुरीद थीं. वो उनको ख़त लिखा करती थीं. उन्होंने ही उनसे एक बार अनुरोध किया कि वो मुंबई से दिल्ली जाते हुए बीच में ग्वालियर रुकें. मोहन ने वो निमंत्रण स्वीकार कर लिया. [. . .] http://www.bbc.com/hindi/india-38549040